RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर/बिहार 04 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर के द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई साथ ही अनुशंसित सभी योजनाए जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उसको निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। अपूर्ण योजनाओं के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अवधि में पूर्ण नहीं करने के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा अनुशंसित सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत, कार्य योजना बनाते हुए 31 जुलाई तक कार्य प्रारंभ कराने एवं निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लैंड फिल साइट को जोड़ने वाले सड़क निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता LAEO को अतिशीघ्र इस्टीमेट बनाते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चारदीवारी निर्माण योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया

Related posts

शिक्षा में उत्कृष्टता का दशक : टाटा ClassEdge क्लासरूम चैंपियनशिप ने 10 साल की शानदार यात्रा पूरी की।

rktvnews

भोजपुर: दिलराज प्रीतम ने जदयू के सदस्यता अभियान का किया खुलासा ,कहा माले के किसी भी सदस्य ने नहीं ली सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर:मझौला के नदी में डुबने से तीन लड़के की हुई मौत।

rktvnews

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

rktvnews

दुमका:इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्र।

rktvnews

Leave a Comment