RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायकों के साथ आवश्यक बैठक।

नवादा/बिहार 6 अक्टूबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में कार्यपालक सहायकों के साथ आवश्यक बैठक हुई।
इस बैठक में पंचायत, आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा, योजना आदि विभागों में नियुक्त कार्यपालक सहायकों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी कार्यपालक सहायकों को दो शिफ्ट में समीक्षा बैठक की गई।
सभी कार्यपालक सहायकों को सख्त निर्देश दिया गया कि आरटीपीएस काउंटर का संचालन संबंधित पंचायत सरकार भवनों में कराना सुनिश्चित करें। सभी पंचायत स्तर के सभी प्रकार के कार्य पंचायतों में ही पंचायत सरकार भवन में ही कराने का निर्देश दिया गया है। सभी कार्यपालक सहायक को निर्देश दिया गया कि दैनिक कार्यों को गूगल सीट में एंट्री प्रतिदिन करेंगे। इसी के आधार पर सभी कार्यपालकों सहायकों का मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
8 अक्टूबर 2023 (रविवार) को बुधौली स्थित डीआरसीसी (जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र) में सभी कार्यपालक सहायकों का उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी के अध्यक्षता में 11ः00 बजे पूर्वाह्न में शुभारंभ होगा। इस उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी कार्यपालक सहायकों को सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है। इसमें आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति लोक शिकायत, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि के सभी कार्यपालक सहायक 08.10.2023 को डीआरसीसी में प्रशिक्षण में अवश्य उपस्थित रहेंगे।
प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण में जिलाधिकारी नवादा उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं नगर पंचायत रजौली संबोधित करेंगे। इसके माध्यम से मतदाताओं को निबंधन की भी समीक्षा की जाएगी ।पर्पत्र 6,7और 8 के साथ उप निर्वाचन अधिकारी नवादा उपस्थित रहेंगे ।

Related posts

छत्तीसगढ़:भगत सिंह थे भारत में समाजवाद के कल्पनाकार : पराते

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किया! नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

रांची:विधानसभा निर्वाचन में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उलंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर।

rktvnews

क्या तेल के दाम बढ़ाना ज़रूरी है?

rktvnews

गढ़वा:जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का विशेष अभियान।

rktvnews

Leave a Comment