RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जनवरी। आज कोईलवर प्रखंड के परिसर में बिहार मानवाधिकार कार्यकर्ता संघ भोजपुर के बैनर तले एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू कुमारी संयोजिका मानवाधिकार कार्यकर्ता संघ भोजपुर ने की, संचालन कमलेश्वर प्रसाद मालाकार ने किया।धरना भारत के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में अंबेडकर पर दिये गये कथित अमर्यादित वक्तव्य के विरोध में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री बाई फुले के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया, उपस्थित आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित किया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शाह का यदि भगवान ही मालिक है तो उनके लिए हो सकता है, लेकिन अम्बेडकर के खिलाफ़ पार्लियामेंट में दिए गए विरोधाभास अमर्यादित टिप्पणी पर पूरा देश के वंचित ,दलित, महिला, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यकों के हक अधिकार ,लिखने पढ़ने, का संवैधानिक अधिकार दिलानेवाले डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के है, आज संवैधानिक अधिकार के बल पर ही महिला हो या दलित पिछड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासिय समाज पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक अपना अधिकार समझते हैं, अमित शाह को थोड़ा सा भी शरीर में पानी है तो अपना वक्तव्य को वापस लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह को लिखित ज्ञापन और सावा सेर सोठ,भी दिया है गया और बताया गया कि य़ह भारत के गृहमंत्री के लिए है जिसे खाकर अमित शाह को सद्बुद्धि हो और अनाप-शनाप वक्तव्यों से बचे, अन्यथा पूरा भारत में महिलाओं वंचितों, अल्पसंख्यकों पिछड़ों और सामाजिक संस्थाओं के बैनर तले आंदोलन होते रहेगा, कार्यक्रम में मानवाधिकार कार्यकर्ता संघ के आंदोलन के समर्थन में महेन्द्र शर्मा, सुमन, शबनम प्रवीन, पुष्पा कुमारी दुर्गावती कुमारी मौर्य, आरज़ू प्रवीन, रानी कुमारी, सुरेन्द्र शर्मा विशाल, शंकर भगवान,मोहन, पवन, मनोज सिंह, प्रदेश महासचिव राजद भीम यादव ,रविन्द्र कुमार जिला परिषद सदस्य ,शी. पी. चक्रवर्ती, विनोद सिंह, लाला जी, अजित कुशवाहा, राज कुमार शाह, महानद सिंह, राजा राम प्रियदर्शी, अजित कुमार चौरसिया, चंदा पंचायत के मुखिया शिव शंकर राम, सरपंच चंदा के ब्रिज किशोर, सुदर्शन, अमजद अली सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

Related posts

जेपी नड्डा ने अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में एनआईएचएफडब्ल्यू के 48वें वार्षिक दिवस समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू जी पर किया बड़ा हमला, कहा- पिछले 30 सालों से लालू जी सामाजिक न्याय का नारा देकर सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं।

rktvnews

भोजपुर:सावधानी से रंग खेले,केमिकल युक्त रंग से त्वचा और आंख की हो सकती है समस्या :प्राचार्य

rktvnews

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : शराबी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आज अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment