RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर के राजपुर प्रखंड में जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद।

बक्सर/बिहार 3 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राजपुर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा क्रमश लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, राजस्व एवं आवास योजना और अन्य संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राजपुर प्रखंड से संबंधित पथ के डीपीआर जो विभाग को भेजे गए हैं, के संबंध में जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान गोल्डन कार्ड का निर्माण, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैविक खेती, जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कुपोषण से बचाव के लिए संचालित आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं एवं डीआरसीसी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया।
विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही थी।
विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं जीविका दीदी के द्वारा अपने अनुभव, कार्य सफलता के बारे में जन संवाद कार्यक्रम में विस्तार से बताया गया।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

अंधेरे में लालटेन ही प्रकाश देता है कमल नहीं : तेजस्वी यादव

rktvnews

शिक्षक तो पढ़ा रहे हैं, लेकिन क्या बच्चे सीख भी रहे हैं?

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने सुधीर कुमार केशरी के निधन पर किया श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment