RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जाति के नए आंकड़ों के आधार पर नीतियां बने, दलितों-पिछड़ों का आरक्षण बढ़े : महबूब आलम

पटना/बिहार 3 अक्टूबर।जाति आधारित गणना पर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने जाति आधारित गणना प्रकाशित कराने के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की सभी पार्टियों ने केंद्र की सरकार से जाति आधारित गणना की अपील की थी, लेकिन उसे ठुकरा दिया गया. तब जाकर बिहार सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना को करवाया है, जो पूरे देश को एक नई दिशा देगा।
उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार सरकार को जाति आधारित नए आंकड़ों के आधार पर दलित-वंचित व पिछड़े समुदाय के समुचित विकास की नीतियां बनाई जानी चाहिए. साथ ही, दलित-अतिपिछड़े-पिछड़े समुदाय के आरक्षण का विस्तार भी किया जाना चाहिए. इन जातियों को भूमि का अधिकार कितना है, इसका भी प्रकाशन किया जाना चाहिए।

Related posts

भोपाल:एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान।

rktvnews

दरभंगा:प्रथम अंडर ट्रायल बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छ उज्जैन से स्वस्थ उज्जैन की ओर शहर के बढ़ते कदम।

rktvnews

आरा जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment