RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हो पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजली।

देहरादून/ उत्तराखंड 3 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माताएं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा किये गये संघंर्षों के परिणामस्वरूप हमें अलग उत्तराखण्ड राज्य मिला। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों एवं संकल्पों के आधार पर राज्य के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्थल में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता एवं स्थानीय उत्पादों के स्थल के रूप में विकसित किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने, पेंशन बढ़ाने के साथ ही राज्य आंदोलकारियों की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों को ’एक समान पेंशन’ देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (उत्तर प्रदेश सरकार) कपिल देव अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

rktvnews

बक्सर: आज 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण।

rktvnews

एक देश, एक चुनाव : जनतंत्र और संघवाद पर चोट।

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment