RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

डेंगू से बचें और शहर को बचाएं:न्यायाधीश मितु सिंह

औरंगाबाद/ बिहार(अल्तमश चौहान) 01 अक्टूबर।डेगुं से बचें और शहर को बचाएं,यह बातें आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रभारी जिला जज सह स्पेशल पोक्सो जज मितु सिंह ने स्वच्छता अभियान के दौरान दुसरे दिन कहीं,आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत दुसरे दिन भी न्यायधीशों और अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों ने साफ सफाई अभियान चलाया और न्यायधीशों ने स्वयं झाड़ू लगा कर स्वच्छता के लिए सभी को प्रेरित किया, प्रभारी जिला जज सह स्पेशल पोक्सो जज मितु सिंह ने कहा कि जिले में अभी तक बरसात हो रही है जिससे बरसात जनित रोगों के प्रसार की अधिक संभावना को खत्म करने के लिए स्वच्छता अभियान आवश्यक है, डेंगू से खुद बचें और अपने शहर को बचाएं, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि स्वच्छता से हम सब तन मन स्वस्थ महसूस करते हैं जिससे सकारात्मक ऊर्जा और सोच से लोगों के व्यक्तित्व का विकास होता है, जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव सुकूल राम ने कहा कि स्वच्छता अभियान के क्षणिक नहीं दुरगामी परिणाम होते हैं और इससे व्यक्तिगत और सामाजिक बहुत लाभ है आप सभी अपने बच्चों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करते रहे, जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि न्यायालय परिसर सहित जिला के साफ सफाई की प्राथमिकता हर नागरिक का कर्तव्य है डेंगू के भयावहता को देखते हुए यह अति आवश्यक हो गया है कि प्रतिदिन अपने आस पास साफ़ सफाई पर ध्यान दें,इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनन्द भूषण, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा, न्यायकर्ता शोभा, जिला विधिक संघ अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह, रामनरेश प्रसाद, सतीश कुमार स्नेही, अभिनंदन कुमार, न्यायलय कर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप : सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति की अडानी रिपोर्ट से जुड़े ऑफशोर फंड में है हिस्सेदारी।

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि पर मां काली बखोरापुर मंदिर में अखंड हरी कीर्तन आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम. ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम हुये शामिल।

rktvnews

Leave a Comment