RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय पोषण टास्क फोर्स के गठन से संबंधित बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 30 सितंबर।आज देर शाम तक उपायुक्त, चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण विभागीय जिला स्तरीय पोषण टास्क फोर्स के गठन हेतु बैठक की गई।
राज्य पोषण मिशन अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया के रोकथाम/निवारण हेतु जिला पोषण टास्क फोर्स के नामित पदाधिकारियों का अनुमोदन किया गया साथ ही राज्य पोषण मिशन के द्वारा विभिन्न नामित विभागों के द्वारा कुपोषण एवं एनीमिया के रोकथाम/निवारण हेतु किये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए प्रपत्र से संबंधित सभी विभागों से बिंदुवार दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी द्वारा प्रपत्र से संबंधित अपने विभाग से जुड़े संपूर्ण जानकारी से उपायुक्त को अवगत कराया तथा शेष सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा प्रपत्र के एजेंडा पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। उक्त पोषण टास्क फोर्स की बैठक प्रत्येक माह किए जाने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में निदेशक, डी0आर0डी0ए0 अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, डी0पी0एम जे0एस0एल0पी0एस0 अनिल डुगडुग समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने किया सघन जनसम्पर्क।

rktvnews

आरा से आर के सिंह और सासाराम से शिवेश राम को भाजपा का लोकसभा टिकट मिलने पर भोजपुर के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने कीअपील की।

rktvnews

भोजपुर:सरकार की मंशा नही है कि सदन सुचारू रूप से चले : सांसद ,सुदामा प्रसाद

rktvnews

जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला आयोजित!सरकार धन कमाने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए है:प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ 4 जून को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के संबंध में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment