RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के अंतिम चरण को पूरा कर लिया है। इसमें 25,000 वर्ग समुद्री मील से अधिक का व्यापक क्षेत्र शामिल है। जहाज पर आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान, मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण की फेयर शीट, साथ ही नए सिरे से तैयार समुद्री चार्ट और सर्वेक्षण उपकरण, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री धरमबीर गोखूल, जीसीएसके (ग्रैंड कमांडर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन) को औपचारिक रूप से सौंपे। नए समुद्री चार्ट के निर्माण से मॉरीशस को अपनी समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन प्रबंधन और तटीय विकास योजना विकसित करने में मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण आयोजन समुद्री विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है।
परिचालन संबंधी प्रतिबद्धता के अलावा, जहाज ने 20 जनवरी, 2025 को एक संयुक्त भारत-मॉरीशस योग सत्र का आयोजन किया। इस योग सत्र के आयोजन में जहाज के चालक दल, राष्ट्रीय तट रक्षक, मॉरीशस और इंदिरा गांधी भारतीय संस्कृति केंद्र (आईजीसीआईसी) के कर्मचारी शामिल हुए। आईएनएस सर्वेक्षक के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन त्रिभुवन सिंह ने मॉरीशस के आवास और भूमि मंत्री शकील अहमद यूसुफ अब्दुल रजाक मोहम्मद से मुलाकात की और भारतीय नौसेना द्वारा किए गए सर्वेक्षण कार्यों के विवरण पर चर्चा की। मौजूदा यात्रा ‘ सागर’ के दृष्टिकोण के अनुरूप दोनों देशों के बीच निरंतर प्रतिबद्धता और व्यापक साझेदारी की पुष्टि करती है ।

Related posts

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह संग सैकडों लोगो ने सनातन पर विवादित टिप्पणी के विरोध में स्टेलिन पर की चप्पलों की बारिश।

rktvnews

आईआईटी-जेईई परीक्षा के परिणामों के बारे में भ्रामक दावे करने वाले कोचिंग संस्थान पर 3 लाख रूपये का जुर्माना।

rktvnews

महाराजा लॉ कॉलेज,आरा के पूर्व प्रोफेसर सह अधिवक्ता नर्मदेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन।अधिवक्ता जगत में शोक।

rktvnews

10 जुलाई को मनाई जायेगी भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment