RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने गया में विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना।

गया/बिहार 29 सितंबर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचे। सबसे पहले गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उसके बाद बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेकर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर गया सांसद विजय मांझी, भगत प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का गया एवं नालंदा में कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान पितृपक्ष महासंगम में वह अपने पूर्वजों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान एवं तर्पण करने गया पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा के शांति के लिए पिंडदान किया। उसके बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनकी पत्नी में साथ थी। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गया एयरपोर्ट से उन्हें सीधा विष्णुपद मंदिर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया, जिस रास्ते से उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरा उन सभी रास्तों में सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई थी एवं सभी रूटों को बंद किया गया था।

Related posts

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा महा अभियान के अंतर्गत गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जुलाई 26

rktvnews

बड़हरा ई किसान भवन में खरीफ महाअभियान 23 प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

राज्यपाल मंगुभाई पटेल लंदन में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित!वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ब्रिटिश पार्लियामेंट में किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment