RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

दुबई के पिल्लई दंपति ने शिशु को लिया गोद।

नवादा/बिहार 29 सितंबर। उज्जवल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, नवादा द्वारा आज दुबई के दंपति रंजीत नारायण पिल्लई एवम उनकी पत्नी सिंधु नारायण पिल्लई को पूर्ण दत्तक के रूप में शिशु को गोद दिया गया। दंपति द्वारा शिशु को प्राप्त करते ही अत्यंत हर्ष प्रकट किए और उन्होंने बताया कि आज से हमारा परिवार पूर्ण हो गया पिछले लगभग 4 वर्ष से दत्तक ग्रहण की प्रतीक्षा कर रहे थे।
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण न्यू दिल्ली भारत सरकार द्वारा शिशु को भावी दंपति के पक्ष में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया दत्तक ग्रहण विनियमन 2022 एवम किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 में निहित प्रावधानानुसार जिला दंडाधिकारी नवादा द्वारा दत्तक आदेश पारित किया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर विधिवत दत्तक ग्रहण किया गया। विकास पाण्डे सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 8 शिशु आवासित हैं जिनका दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है। इस मौके पर मुकेश कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी, आदर्श निगम समन्यक उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:अपनों के सुख समृद्धि के लिए कष्ट सहते हुए आनंद के साथ व्रत रखने वाली माता-बहनों को मेरा नमन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कटे कान में भी गहना पहनने की सुविधा उपलब्ध:दीपक अकेला

rktvnews

गया:राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जमशेदपुर परिसदन में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान अध्ययन दल ने डेनमार्क में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में सहभागिता और साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment