RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री द्वारा “अभियान बसेरा” के तहत पर्चा वितरण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। आरएमके हाई स्कूल बांका के खेल परिसर में “अभियान बसेरा” के तहत पर्चा वितरण एवं “मिशन संकल्प” पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पौधा, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल पहाड़िया जनजाति से जुड़ी पांच महिलाओं को सांकेतिक रूप से बासगीत पर्चा प्रदान किया। कार्यक्रम में मौजूद 1015 लाभार्थियों ने बासगीत पर्चा उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने “मिशन संकल्प” पुस्तिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक मनोज यादव, विधायक भूदेव चौधरी, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर रेंज विवेकानंद, जिलाधिकारी बांका अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक बांका अमित रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर छात्र-युवा संसद में गूंजा संघर्ष का बिगुल!

rktvnews

30 जून को जिला नियोजनालय आयोजित करेगा रोजगार शिविर।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

rktvnews

डॉ. सुभाष सरकार ने काशी तमिल संगमम II का दौरा किया।

rktvnews

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:उपचुनाव में सभी चार सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment