RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 26 सितंबर को जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली/25 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शाम 4 बजे जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
जी20 जनभागीदारी आंदोलन में देश भर के विभिन्न स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कौशल विकास संस्थानों से रिकॉर्ड 5 करोड़ से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया है। जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल भारत के युवाओं के बीच भारत की जी20 प्रेसीडेंसी की समझ बनाने और विभिन्न जी20 आयोजनों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम में संपूर्ण देश के विभिन्‍न विश्वविद्यालयों के 1 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। प्रारंभ में भारत की स्‍वाधीनता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 विश्वविद्यालयों में आयोजन की योजना बनाई गई थी। लेकिन इस पहल ने अंततः पूरे भारत में 101 विश्वविद्यालयों तक अपनी पहुंच बढ़ा दी।
जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल के तहत देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उच्च शिक्षा संस्थानों की व्यापक भागीदारी देखी गई। शुरुआत में विश्वविद्यालयों के लिए एक कार्यक्रम के रूप में शुरू हुआ यह अभियान तेजी से बढ़ता गया और इसमें स्कूल और कॉलेज शामिल हो गए और बड़ी संख्‍या में दर्शकों तक इसकी पहुंच बनती चली गई।
जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में कार्यक्रम स्थल पर लगभग 3000 छात्र, संकाय सदस्य और भागीदार विश्वविद्यालयों के कुलपति हिस्‍सा लेंगे। देशभर से छात्र भी इस कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे।

Related posts

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:बारिश में रमना रोड पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा बाइक सवार।

rktvnews

चतरा:कृषि व अनुषंगी विभागों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास।

rktvnews

सिवान: केरल के दंपति ने दिव्यांग बालिका को लिया गोद, जिलाधिकारी ने किया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर:सदर प्रखंड के 17 पंचायत को बाढ क्षेत्र घोषित कर बाढ राहत कार्य तेज करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment