RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली/25 सितंबर।दूरदराज के क्षेत्रों के विकास के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण को जारी रखते हुए, भारतीय नौसेना ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संपर्क को मजबूत बनाने के लिए एक बहुआयामी आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। एक मोटर कार अभियान, खमरी मो सिक्किम (हैलो सिक्किम) का 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 23 तक लोनावाला, महाराष्ट्र में आईएनएस शिवाजी से सिक्किम तक आयोजित किया जा रहा है। 6500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह रैली कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इस टीम में महिला अधिकारियों और एनडब्ल्यूडब्ल्यूए सदस्यों सहित नौसेना कर्मी शामिल हैं जो ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन कर रही हैं।’ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्षा सेवाओं में सिक्किम के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, इस क्षेत्र में समुद्री जागरूकता को बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण को मजबूत बनाना है।
इस कार रैली को 24 सितंबर 2023 को कमोडोर मोहित गोयल, एनएम, कमांडिंग ऑफिसर ने लोनावाला में आईएनएस शिवाजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह रैली तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में महू, झाँसी, लखनऊ, वाराणसी और बागडोगरा में इसके पड़ाव शामिल हैं। दूसरे चरण में गंगटोक से शुरू होकर सिक्किम के अंदर की यात्रा शामिल होगी। तीसरा चरण कोलकाता, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और पुणे को गुजरेगा। कार रैली के दौरान प्रतिभागी विभिन्न स्कूलों के छात्रों, दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे और आउटरीच कार्यक्रम तथा जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। 22 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में मेसर्स मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ईंधन भागीदार के रूप में) भागीदारी कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

rktvnews

उज्जैन:“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

गया:बिहार हेल्थ एप्लीकेशन “विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या”का शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास लाए रंग,राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान रहा अव्वल।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 10 के तिकोना पार्क में तथा वार्ड 16 ठाकुरद्वारा के मुख्य बाजार में “1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ” श्रमदान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन पाली का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment