RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

लोकसभा सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को प्रदान करेंगे 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 24 सितम्बर।लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सकरी में आयोजित ‘आवास न्यास सम्मेलन’ में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सरगुजा और बस्तर संभाग में 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें 416 शिक्षकों और 2178 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इन शिक्षकों की नियुक्ति से निश्चित ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही सभी युवाओं का भविष्य भी उज्जवल होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में शिक्षकों की सीधी भर्ती सरगुजा एवं बस्तर संभाग के लिए इस वर्ष प्रारंभ की गई। इन दोनों संभागों के लिए 4 मई 2023 को शिक्षकों के 5772, सहायक शिक्षकों के 6285 सहित कुल 12057 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 10 जून 2023 को परीक्षा आयोजित की गई और 2 जुलाई को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इनमें से शिक्षकों के पद पर पूर्व में 3459 नियुक्तियां दी गई हैं।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छपरा:समारोह पूर्वक याद किए गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर प्रो डी के सिंह दी सीख अनुशासन एवं व्यक्तित्व का विकास जरूरी।

rktvnews

हरियाणा:आंगन में खिलती छह ख़ुशियाँ: किसान राजेश के बच्चों की अनूठी शादी की कथा।

rktvnews

Leave a Comment