RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत अवैध बालू लदे 3 नावों और 2 पोकलेन सहित 9 बालू तस्करों को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 24 सितंबर। भोजपुर पुलिस द्वारा भोजपुर एसपी के निर्देनाश अनुसार अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भोजपुर पुलिस ने अवैध बालू की गुप्त सूचना पर कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक एवं कचरा फैक्ट्री के पास सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे 3 नावों और 2 पोकलेनो के साथ 9 बालू तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तस्करों में पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत हरदासपुर के राजकुमार,अनिल महतो,पलटन महतो, मोतिहारी जिले के केसरिया थाना अंतर्गत सतरधार देकहा के जलंधर सहनी, धनेस सहनी,नरेंद्र पटेल ,उत्तर प्रदेश राज्य ,बलिया जिले के खेती थाना अंतर्गत दतहा के सुरेंद्र यादव, रविंद्र यादव और गोपाल नगर के ओम प्रकाश यादव शामिल हैं।

Related posts

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

क्या थायरॉइड की वजह से प्रेगनेंसी में आ सकती है बाधा : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

दिल्ली से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स,राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे यात्री।

rktvnews

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में निर्णय लेने एवं लंबित मामलों निस्तारण में दक्षता प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 3.0 पूर्ण रूप से प्रगति पर।

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

हनुमानगढ:किसान गिरदावरी एप के माध्यम से काश्तकार खुद कर सकेगा गिरदावरी!किसानों को अब पटवारी का नहीं करना होगा इंतजार, मोबाइल में खेत से ही दर्ज कर सकेंगे गिरदावरी।

rktvnews

Leave a Comment