RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

देहरादून/उत्तराखंड 23 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी और विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों को व्यावहारिक सीखने का अनुभव प्रदान कर शिक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान किया जा रहा है। शैक्षिक भ्रमण एवं परिभ्रमण को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उद्योग आज शैक्षणिक संस्थानों को पाठ्यक्रम में भ्रमण को अनिवार्य रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह व्यावहारिक प्रदर्शन छात्रों का सर्वांगीण विकास करेगा जो आज की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी है। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी श्रीमती सोना सजवाण सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान मे टीएसआई महिला कॉलेज में छात्राओं ने बनाये कागज के पॉली बैग।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

श्री नितिन गडकरी ने गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्‍सप्रेसवे पर 100 घंटे में 100 लेन किलोमीटर में बिटुमिनस कंकरीट बिछाने के लिए टीम को बधाई दी

rktvnews

भोजपुर : 24 अगस्त को भाजपा के जिला सदस्यता कार्यशाला में शामिल होंगे केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचन्द्र दुबे।

rktvnews

भोजपुर:बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा दलित समागम सम्मेलन की तैयारी व कई पदाधिकारी हुए मनोनीत।

rktvnews

Leave a Comment