RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

प्रभारी डीएम सह डीडीसी बक्सर की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

बक्सर/बिहार 20 सितंबर। प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा ऑनलाइन राशन कार्ड का निर्गमन, व्यसायिक प्रतिष्ठान की जांच, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के मार्जिन मनी का भुगतान, राशन एवं किरासन तेल का उठाव एवं वितरण एवं जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच से संबंधित समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में पाई गई त्रुटियों के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/निरीक्षक एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

rktvnews

करवा चौथ:पति के लम्बी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं रखती हैं करवा चौथ का व्रत।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:जेठवार भट्ट में कलश यात्रा से आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

पटना:ग्रामीण स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन से मिल रहे हैं अपेक्षित परिणाम।

rktvnews

Leave a Comment