RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:ग्रामीण स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन से मिल रहे हैं अपेक्षित परिणाम।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 दिसम्बर।राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है । इस प्रयोजन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं l कौशल विकास कार्यक्रमों के द्वारा जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों के साथ ही उनके 18 से 35 वर्ष के बेटे-बेटियों को भी उनके योग्यता एवं हुनर के अनुरूप प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है l बिहार में जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है ।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को विभिन्न विधाओं में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जाते हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत है। इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विधाओं में तीन से 6 माह का आवासीय प्रशिक्षण एवं 2 से 3 माह का ऑन जॉब ट्रेनिंग दिये जाने के उपरान्त उन्हें संगठित क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं । दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। इसके तहत अब तक कुल 83931 युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया गया है और 45255 युवक-युवतियों को नियोजित किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को सीधा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार मेले में 10 से 12 या इससे भी अधिक संख्या में नियोक्ता कम्पनियाँ एवं प्रशिक्षण संस्थान अपना स्टॉल लगाते हैं और युवाओं का पंजीकरण कर उन्हें सीधा रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं । अबतक 816 रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिससे 61971 युवाओं को रोजगार मिला है ।
साथ ही आर-सेटी के तत्वाधान में जीविका समूह से जुडी महिलाओं एवं बेटे-बेटियों तथा परिजनों को भी उनके हुनर एवं रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण देकर ऋण उपलब्ध कराते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में आर्थिक और सामाजिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण देखने को मिल रहा है l जीविका और आर-सेटी के समन्वय से 326414 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है जिसके अंतर्गत 238578 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है l
ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास में प्रोजेक्ट उन्नति का भी बड़ा योगदान हैl बिहार में जीविका द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उन्नति के व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन से अकुशल मजदुर विभिन्न संस्थानों से प्रशिक्षण पाकर कुशल मजदूर बन रहे हैंl उनकी कार्य कुशलता तो बढ़ी ही है साथ-ही-साथ उन्हें स्वरोजगार भी उपलब्ध हुआ हैl प्रोजेक्ट उन्नति के तहत अब तक 4904 मजदूरों को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार सुनिश्चित कराया गया हैl

Related posts

गढ़वा:जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया।

rktvnews

चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय: रघुपति यादव

rktvnews

हर हर महादेव से गूंज उठे शिवालय! मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी रही कतारें।

rktvnews

Leave a Comment