RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 20 सितंबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। इस सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजिकल जाँचें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क होंगी। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेन्टर जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी साथ ही उनके समय की भी बचत होगी। एसीएस ने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस अवसर पर अपर सचिव डॉ. अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आत्म दर्शन और परमात्मा दर्शन की कुंजी सद्गुरु देव प्रदत युक्ति भेद से ही सम्भव : भूपेंद्र राय

rktvnews

भोजपुर: भारतीय सेना दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने के लिए उच्च मानक एवं उच्च तकनीकी स्थानीयकरण का आह्वान किया।

rktvnews

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर:प्रोफेसर पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु पर बड़हरा विधायक शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment