RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी पर बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 सितंबर। शाहाबाद के अति प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजा आयोजन के लिए प्रमुख लोगों की एक आवश्यक बैठक प्रो सच्चिदानंद सहाय पूर्व प्राचार्य की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। उपस्थित सदस्यों ने पिछले वर्ष की भांति इस बार भी भव्य पूजा,सामुहिक मूर्ति विसर्जन और भाईभोज करने पर सहमति बनाई।
अध्यक्ष भाषण में प्रो सहाय ने कहा की पूजा के लिए अधिक से अधिक के लोगों को निमंत्रित करना, मंदिर का रंग रोगन कराना,सभी मुहल्ला पूजा समितियों को जोड़ना और एक साथ बैंड बाजा के साथ अत्यधिक उपस्थिति में विसर्जित करना आदि के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से निमंत्रित करने के लिए भी अनुरोध किया। हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण के बाद बैठक समाप्ति की घोषणा हुई। दिनेश प्रसाद मुन्ना ने सबको पूजा से लेकर मंदिर के उत्थान,राशि संग्रहित करने,तथा सहयोग की अपील की।
प्रमुख सदस्यों में सुरेंद्र कुमार सिन्हा, आनंद मोहन सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा,सत्यनारायण लाल, आलोक कुमार दीपक, संजीव कुमार शिक्षक,लाल बाबू श्रीवास्तव अधिवक्ता अशोक कुमार,डा निर्मल कुमार, विमलेश कुमार बुलानी अधिवक्ता,आदि रहे।

Related posts

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल।

rktvnews

दरभंगा जिला का 150वाँ स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:सैनिक स्कूल, स्टेडियम और सड़क निर्माण से बदलेगी संदेश की तस्वीर : विधायक राधाचरण शाह

rktvnews

भोजपुर:सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य को राष्ट्रीय सम्मान मिले :राज किशोर शर्मा

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

Leave a Comment