RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में छात्राओं के बीच मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर 16 सितंबर।आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में राजकीयकृत +2 विद्यालय, पीरो, भोजपुर में on the spot painting competition on Mithila painting प्रतियोगिता छात्राओं के बीच रखा गया। सभी छात्राओं को मिथिला पेंटिंग बनाने को कहा गया था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पैनल अधिवक्ता हरे राम उपाध्याय, पारा विधिक स्वयंसेवक शशि भूषण शर्मा, पारा विधिक स्वयंसेवक चंदन कुमार सिंह उपस्थित थे वहीं विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण मिश्र शिक्षक एवं कला शिक्षक ओमप्रकाश सिंह के साथ अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं द्वारा बहुत ही अच्छी पेंटिंग बनायी गयी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि भोजपुर जिले के पांच विद्यालय को विधिक साक्षरता क्लब में शामिल किया गया है जिसमें कार्यालय द्वारा कंप्यूटर उपकरण मुहैया कराया गया है एवं सभी विद्यालय में माह में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में खसरा उन्मूलन को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन।

rktvnews

नवादा:प्रतिनियुक्ति कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण सत्र का समापन।

rktvnews

दुमका:आम बागवानी योजना से बदली रघुवीर मंडल की जिंदगी, बंजर जमीन बनी आय का स्रोत।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संवाद का लोगों ने किया श्रवण।

rktvnews

Leave a Comment