RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

महिला आरक्षण बिल पारित करो.तथा उक्त कानून मे दलित,पिछड़ी,अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं के प्रतिनिधित्व की गारंटी करो:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 13 सितम्बर।भाकपा माले ने महिलाओं को गोलबंद करने के लिए आरा मे एक महत्वकांक्षी अभियान चला कर ऐपवा जैसे महिला संगठन की सदस्यता अभियान तेज कर दिया है।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे गठित टीम ने अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोशिएशन ( ऐपवा ) का सदस्यता अभियान तेज गति से चलाया।
महिलाओं को संगठीत करने के लिए महिलाओं की जगह -जगह बैठक व जनसम्पर्क किया गया जैसे छोटकी मुसहर टोली अनाईठ, पोखरा मुसहर टोली अनाईठ, अनाईठ गांव, रेलवे लाइन झोपड़पट्टी,बहिरो लख,नवादा मुहल्ला वार्ड 39,41.दूधकटोरा,अबरपुल, भलुहीपुर, मिराचक,बेगमपुर,धरहरा नहर का इलाका प्रमुख है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने महिलाओं को संगठित करने के लिए उन्हें संबोधित करते हुए महिला आंदोलन के मुद्दे को उनके बीच रखते हुए महिलाओं के साथ होने वाले भेद-भाव,संविधान प्रदत्त महिला अधिकारो ,महिला आरक्षण बिल संसद मे पारित नहीं कराने के लिए भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की तथा उक्त कानून के पास होने पर दलित, आदिवासी,अति पिछड़ा, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के सवाल भी उठाए।
महिलाओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बिलकिस बानों के मुद्दे के साथ साथ भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के महिला पहलवानो के यौन उत्पीड़न का सवाल पुरजोर तरिके से उठाया।स्कीम वर्कर्स,आंगनबाड़ी,आशा कर्मी,रसोइया,एवं स्वंसहायता समुह के महिलाओं के मद्दे भी उठाए।
इन मुद्दो पर महिला आंदोलन विकसित करने के सवाल उठाने पर बड़ी संख्या मे महिलाए ऐपवा का सदस्यता स्विकार कर सदस्य बनी है।
भाकपा माले के इस अभियान मे सामिल थे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, बालमुकुंद चौधरी, संगिता सिंह, विकास कुमार, अहमद जी, मनोज कुमार यादव, रौशन पासवान, कृष्ण रंजन गुप्ता, हरिशंकर सिंह, मो. खालिक साहब, सुरेन्द्र कुशवाहा, बिरेन्द्र कुशवाहा, बब्लू राम,राजेन्द्र यादव, संतविलास राम, मो. राजन,मो.सफी आलम, अमित कुमार मालाकार, धनंजय सिंह, सोने लाल गुप्ता, मो.खुर्शीद प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

एनएमडीसी स्टील पाइपलाइन परिवहन हेतु वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

rktvnews

गृह मंत्रालय ने चक्रवात बिपरजॉय से बुरी तरह प्रभावित हुए गुजरात को 338.24 करोड़रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:विभागीय लचर व्यवस्था के कारण बिहार लघु उद्यमी योजना से वंचित न हो जाए आवेदक: दिलराज प्रीतम

rktvnews

आरा चर्चो में धूमधाम के साथ मनाया गया खजूर रविवार (पाम संडे)।

rktvnews

आस्था,पवित्रता और श्रद्धा का महापर्व है छठ।

rktvnews

Leave a Comment