RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

आर पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार! अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज पासवान की भाभी की मृत्यु पर व्यक्त की शोक संवेदना।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)12 सितंबर।लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार आरा पहुंचे। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान के घर पहुंचकर उनकी भाभी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। अरुण कुमार ने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने जैसे ही पार्टी कार्यालय को सूचना दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमे भेजा है।हमारी पार्टी की यही नीति और सिद्धांत है कि सभी के सुख दुख में शामिल होना।
मीडिया के सवाल पर सनातन धर्म पर उन्होंने कहा की कुछ लोग इसी तरह की ब्यान बाजी कर मीडिया में बनना चाहते है।सनातन धर्म पर तो अनाप शनाप लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतो को मानने वाले भी बोल रहे है यहां तक की जगदानंद सिंह क्या नही बोलते है?
यह भारत है सभी को अपने धर्म आस्था को मानने की आजादी है लेकिन किसी पर गलत टिप्पा टिप्पणी करने को किसी की आजादी नहीं है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला महासचिव सोनू पासवान,जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान,जिला महासचिव प्रमोद पासवान,अविनाश सिसोदिया आदि लोग शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

पटना:62.27 करोड़ रुपए के निवेश से IA बरियारपुर में स्थापित होगी आधुनिक PEB Fabrication इकाई।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मैथिली कथा-संग्रह : ‘लॉक डाउन गाम आ गोनुआ के विवाह’

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

Leave a Comment