RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:फुटबॉल के फाइनल मैच में गोल्डन बेबी पिंक टीम बना चैंपियन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 सितंबर।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के पिंक टीम ने ब्लू टीम को 5-4 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, “प्रयास” एक कोशिश एक बदलाव का फाउंडेशन के बैनर तले यह मैच खेला गया था, मैच शुरू होने से पूर्व फाउंडेशन के डायरेक्टर मंगलम , विकास सिंह,उत्सव सिंह,मोहम्मद शमशाद,मजहर खान और नीरज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया खेल शुरू होने के 9वे मिनट पर ब्लू टीम ने पिंक टीम के ऊपर एक गोल दाग कर सनसनी फैला दी वही पिंक टीम ने अपने तेवर दिखाते हुए खेल के 15वे मिनट में कप्तान सोमर के पैरों से निकले हुए झन्नाटेदार शॉट ब्लू टीम के गोल पोस्ट को चीरते हुए अंदर चला गया।उसके बाद लगातार चिराग, खुशी और किशन के द्वारा एक-एक किया गया।वही ब्लू टीम के खिलाड़ी अमृत राज और इच्छा के द्वारा दो-दो गोल किया गया।अंत में 5- 4 से पिंक टीम ने इस मैच को जीत लिया, बेस्ट 11 का पुरस्कार चिराग को मिला वहीं बेस्ट 22 का पुरस्कार खुशी को दिया गया। अंत में फाउंडेशन के डायरेक्टर मंगलम के हाथों विजेता को ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही नवरात्र स्पेशल कन्या पूजन भी किया गया। जिसमें नवदुर्गा के रूप में कैप्टन सोमर, आशिता,छोटी, खुशी, इच्छा, शिवांगी, मानसी, अंजलि और प्रज्ञा ने भाग लिया सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर हाथों में एक-एक भागवत गीता दिया गया!
मौके पर उपस्थित अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह, प्रयास एक कोशिश बदलाव के डायरेक्टर मंगलम, उत्सव सिंह, विकास सिंह, कुंदन कुमार (क्रिकेट कोच) नीरज कुमार सिंह (तीरंदाजी कोच) मजहर खान, शशि भूषण प्रसाद सिंह, आशीष केसरी, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी, बिना कुमारी,अमित कुमार, पंकज धावक समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यालय व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त रुख, मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:10 दिवसीय एनसीसी कैंप में महिला कॉलेज की कैडेट्स ने मारी बाजी हुई सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में मिशन वात्सल्य योजना को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण : पूनम सिंह

rktvnews

रांची:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

मध्यप्रदेश में नक्सलियों का किया जाएगा खात्मा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment