RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बड़हरा थाना ने फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

बड़हरा/भोजपुर 12 सितंबर। बड़हरा थाना द्वारा लूटकांड में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में बताया गया की उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस सरैया शाखा में टी सी ओ पद पर कार्यरत पियूष कुमार से 28 अगस्त 23 की दोपहर बिराहीपुर पूल के पास मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर 29645 रुपए लूट लिए थे जिसे लेकर बड़हरा थाना में मामला दर्ज किया गया था। उक्त कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी को सदर अनुमंडलाधिकारी के नेतृत्व में बड़हरा थाना अध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा 10 सितंबर की रात बड़हरा थाना के रामपुर गांव से लूटकांड में संलिप्त एक अभियुक्त चिंटू पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2000 रुपए नगद बरामद किए गए।लूटकांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के लिए निरंतर छापेमारी जारी है।

Related posts

दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग : के. रवि कुमार

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:वरिष्ठ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का किया उपयोग।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का होली मिलन।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू।

rktvnews

Leave a Comment