RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने की बैठक।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 12 सितम्बर। 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए बनायी गयी मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के जनपद में सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने क्रीड़ा, शिक्षा, विकासखण्ड, नगर निकाय एवं स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गत दिवस सोमवार को जिला सभागार में बैठक की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने क्रीड़ा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन को लेकर खेल स्किल टेस्ट आयोजन तिथि के निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर खण्ड शिक्षा एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित की जाय। जबकि नगर निकाय स्तर पर संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाय। खेल स्किल टेस्ट में प्रतिभाग करने वाले जो बच्चे अपने स्तर से ठहरने की व्यवस्था नहीं कर पाएंगे उनके लिए ठहरने हेतु विद्यालय भवनों का चयन कर लिया जाय! सफाई व्यवस्था हेतु विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास कार्यालय से सहयोग लिया जाय! नगर स्तर पर नगर निकायों से सहयोग लिया जाय!वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए समय पर पूर्ण कर ली जायें! जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना एक अच्छी योजना है! इसको सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास किये जायें!
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 200 खिलाडियों का चयन किया जाएगा! जिनमें 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा! आयु वर्ग के हिसाब से 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 25 बालक व 25 बालिका खिलाड़ियों, 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 25 बालक व 25 बालिका खिलाड़ियो, 19 से 21 वर्ष आयु वर्ग के 25 बालक व 25 बालिका खिलाड़ियों एवं 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 25 बालक व 25 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा!
प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए विकासखंड एवं नगर स्तर पर खेल स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा! जिसमें कुल 1920 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा! ये चयनित 1920 खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित खेल स्किल टेस्ट में प्रतिभाग करेंगे तथा इनमें से ही 100 बालक एवं 100 बालिका खिलाड़ियों का चयन माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिये किया जायेगा! इस योजना के अंतर्गत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग , जूडो , कराटे , बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल , फुटबॉल , बास्केटबॉल , हॉकी , टेबल- टेनिस एवं कबड्डी के खिलाड़ियों का चयन कर लाभान्वित किया जायेगा! इस योजना के अंतर्गत चयनित प्रति खिलाड़ी को प्रतिमाह रुपए 2 हजार की छात्रवृत्ति तथा खेल उपकरण क्रय हेतु एकमुश्त में रुपए 10 हजार की धनराशि प्रति खिलाड़ी प्रतिवर्ष प्रदान की जायेगी!
बैठक में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ राजदेव जायसी सहित खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,अनुपम राजन

rktvnews

शाद अजीमाबादी को उनकी 97वी पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह का आयोजन कर दी गयी श्रद्धांजलि!अरोड़ा हॉउस में कवि सम्मलेन सह मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

भोजपुर:देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment