RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

चतरा/झारखंड 09 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है औचक छापेमारी अभियान।
जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल कुमार दास ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी चतरा के निर्देश अनुसार खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ हंटरगंज, जोरी एवं सदर थाना अन्तर्गत अवस्थित विभिन्न बालू घाटो एवं अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में सदर थाना के लकलकवा मंदिर के समीप बालू लदा एक ट्रैक्टर, हंटरगंज थाना के ग्राम गोडोवार नीलाजन नदी से बालू लदा एक ट्रैक्टर तथा जोरी प्रतापपुर मार्ग पर बालू लदा एक ट्रैक्टर कुल 03 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। जिसे विधिवत जप्त करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत प्राथमिक दर्ज कर दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा बताया गया कि यह अभियान खनन विभाग द्वारा नियमित रूप से जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों व संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे खनन पदाधिकारी ने बताया कि औचक जांच अभियान जिले में जारी रहेगी। अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा भी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल बच्चों संग “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

झारखंड:झामुमो सांसद महुआ माजी महाकुम्भ यात्रा से वापसी के क्रम में हुई घायल।

rktvnews

भारतीय नौसेना अकादमी में भारतीय नौसेना क्विज – थिंक-25 का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड में शुरु हुआ जीविका दीदियों के रानी मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

एसुस ने पुणे में नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ अपनी पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ किया है।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment