RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक संपन्न!1323 मामलों का किया गया निष्पादन।

आरा/ भोजपुर 09 सितंबर।आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, राजकुमार, सिविल सर्जन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, अभियोजन पदाधिकारी, जिला लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

लोक अदालत में वादियों की भीड़

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, आदित्य सुमन द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1323 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 705 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, बीएसएनएल 22 एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 596 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 165, विद्युत वादों की संख्या 98, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 10 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 281, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 42 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 -54133682 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आदित्य सुमन द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: 27 जुलाई को भिखारी ठाकुर शोध संस्थान प्रख्यात मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर आयोजित करेगा गोष्ठी।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

बिहार:अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तरह जन सुराज के उम्मीदवारों का जनता करेंगी चुनाव:pk

rktvnews

भोजपुर: आरा मंडल कारा का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment