RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

हत्या व लूट मामले में शामिल दो गिरफ्तार, एक देसी कट्टा के साथ लूट का सामान बरामद।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)08 सितंबर।पुलिस ने हत्या व लूट मामले में शामिल दो अपराधियो को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।लूट के दो मोबाइल और बैग बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि अलग-अलग हुई दो घटनाओ में शामिल रहे उदवंतनगर थाना कुसमा गांव के ललन पासवान का पुत्र कमलेश पासवान और रामाधार चौधरी का पुत्र जुगेश पटेल (चौधरी) को देसी कट्टा व लूट के सामान के साथ उदवंतनगर बाजार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरा बड़हरा रोड के बलुआ पुलिया के पास फरना गांव निवासी गणेश सिंह का पुत्र विशाल कुमार को 27 अगस्त को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसका मोबाइल लूट ली।वशाल प्रतिदिन की भांति आरा के एक रेस्टोरेंट में काम कर रात 11 बजे अपना घर लौट रहा था कि यह घटना हुई। दूसरी घटना 26 अगस्त को मुफसिल थाना के गोरिया मठिया के पास घटी जब कृष्णगढ़ थाना के सरैया निवासी हुसैन हसमी अपने एक संबंधी को बाइक से रात रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे कि हथियार से लैस अपराधियो ने गोली मार दी।उनकी बैग छीन ली। इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में मुफसिल थानाध्यक्ष, डी आई यू टीम व दर्जनों पुलिस बल की विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दोनो को गिरफ्तार किया।

Related posts

गांधी दर्शन संग्रहालय में होगा दिल्ली दरबार 2024 का संगीतमय कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

भोजपुर: 30 मार्च तक वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में नहीं मिली छूट तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ सौंपा गया- युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

Leave a Comment