RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उपमुख्य पार्षद समेत 7 वार्ड पार्षदों ने किया मासिक बोर्ड की बैठक का बहिष्कार।

उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तथा प्रखंड जदयू प्रवक्ता गुप्तेश्वर साह

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 8 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद समेत 7 वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर 8 सितंबर 2023 को होने वाले बोर्ड की मासिक बैठक का बहिष्कार करने के संबंध में सूचित किया है। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी समेत 7 वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्रांक 32 दिनांक 8/9/2023 के माध्यम से मुख्य  पार्षद द्वारा प्रत्येक कार्य में किए जा रहे मनमानी एवं तानाशाही रवैया से क्षुब्ध होकर 8/9/2023 को होने वाली बोर्ड की मासिक बैठक का बहिष्कार करने के संबंध में सूचित किया है। साथ ही उन लोगों ने इस संबंध में अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने अपने लेटर पैड पर लिखे आवेदन को शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रेषित किया है। इस आवेदन पर उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी के अलावा वार्ड संख्या 1 के वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज, वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे, वार्ड संख्या 8 की वार्ड पार्षद आशा देवी, वार्ड संख्या 10 की वार्ड पार्षद नीलू देवी और वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आरती देवी शामिल हैं। विदित हो कि शाहपुर नगर पंचायत में 11 वार्ड है। 11 में से 6 वार्ड पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद के पक्ष में हस्ताक्षर किया है।

Related posts

भोजपुर:कृषकों को दिया गया नर्सरी उत्पादन का प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

भोजपुर:बोल्डर पिचिंग की योजना मंजूर: भोजपुर में गंगा कटाव से राहत के लिए 52.56 करोड़ स्वीकृत।

rktvnews

हनुमानगढ़: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने भेजी वीरांगनाओं के लिए राखी, वीरांगनाओं को जिला कलेक्टर ने बांधी राखी।

rktvnews

Leave a Comment