RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

वैशाली/ बिहार 07 सितंबर।अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक, निदेशक उद्योग पंकज दीक्षित एवं जिलाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। इस फैक्ट्री में रेनकोट एवं जाड़े में पहनने वाला गर्म कपड़ों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव के द्वारा बियाडा के कार्यालय में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को हर हाल में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
प्लग एंड प्ले अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न भवन एवं शेड का निरीक्षण किया गया तथा संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की गई और निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
निवेशको के द्वारा दिए गए आवेदनों की यहाँ पर समीक्षा की गयी और इनका ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

दुमका:यात्री बसों में पटाखा लेकर यात्रा करने पर और भेजे जाने पर रहेगी पाबंदी।

rktvnews

भोजपुर : नीतीश सरकार मे अपराध का ग्राफ हुआ कम : श्रीभगवान सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को ‘विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज’ पहलका शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

बक्सर:देशहित को सर्वोपरि रखकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का करें पालन।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के लोगो का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment