RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के लोगो का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून। सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर (जिला जल एवं स्वच्छता समिति) के द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025” का लोगो का लोकार्पण जिलाधिकारी भोजपुर ,उप विकास आयुक्त भोजपुर, के द्वारा किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के माध्यम से प्रत्येक वर्ष में ODF Plus स्थिति का आकलन करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत गाँव में खुले में शौच से मुक्ति के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न सुविधाओं एवं वर्तमान स्थिति का आकलन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा है। इस सर्वेक्षण में संबद्ध विभाग ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, ICDS एवं जीविका अपने अपने निर्मित संरचनाओं को कार्यरत कराना सुनिश्चित करेंगें।स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के विविध मापदंड पर सभी राज्यों एवं जिलों की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग की जायेगी।जिलाधिकारी भोजपुर ने कहा कि आप सभी को यह मिशन स्तर पर लगा होगा जिससे जिले को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अच्छे मानक और मापदंडों में सम्मिलित किया जा सके विशेष कर स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र बाजार चौक चौराहा सामुदायिक भवन धार्मिक स्थल इत्यादि का जिक्र जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा किया गया है उन सभी विभागों को अपने-अपने विभाग के मानकों पर खरा उतरना होगा ।इस बैठक में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी भोजपुर ने किया ,इस मौके पर उप विकास आयुक्त भोजपुर जिला अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर ,जिला चिकित्सा पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण ,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पदाधिकारी , उप समाहर्ता भूमि सुधार , जिला समन्वयक भोजपुर , कार्यपालक पदाधिकारी जिला परियोजना पदाधिकारी , मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , कार्यपालक अभियंता अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

नारनौल:”भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण” डायरेक्टर जनरल ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की नगरपालिका चुनाव में प्रतिनियुक्त एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी टीमों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार में स्थापित 44 साइबर थाना द्वारा साइबर अपराध की समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment