RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

शिक्षक दिवस पर महादेव हनुमान मंदिर में पूजा के बाद गुरु का हुआ सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 सितंबर।शिक्षक दिवस पर कई छात्रों ने अपने गुरु का अभिवादन महादेव हनुमान मंदिर प्रांगण में किया। शिक्षक दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी महादेव हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज की पूजा की गई और प्रसाद चढ़ाया गया। फिर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और उसके बाद केक काटकर विद्यार्थियों ने गुरु का सम्मान किया और अपना
स्नेह स्वरूप लेखनी प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महादेव हनुमान मंदिर से जुड़े रहने के कारण एक संस्कार विकसित किया जा रहा है कि अपना जन्मदिन या किसी महापुरुष का जन्मदिन मंदिर में पूजा पाठ से किया जाए तो अति उत्तम है और इसी रास्ते पर कार्यक्रम बढ़ाया जा रहा है ।सभी छात्रों का कल्याण हो, प्रगति पथ पर बढ़ते रहे, हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी भक्तों का संकट दूर करते रहे। गुरु और अभिभावक के रूप में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा शिष्य के रूप में कुमार मंगलम, अनूप कुमार ,नीरज कुमार विकास जी, अनिल जी आदि उपस्थित रहे सबको प्रसाद और एक कलम वितरित किया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों व एफपीओ के लिए दो ऐप लांच किए।

rktvnews

भोजपुर: नशा निषेध दिवस पर यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

भाईयों की कलाई में बंधेगी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखियां।

rktvnews

भोजपुर:ट्रेड यूनियनों एवं किसान मोर्चा का संयुक्त देश व्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर : 24 अगस्त को भाजपा के जिला सदस्यता कार्यशाला में शामिल होंगे केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचन्द्र दुबे।

rktvnews

Leave a Comment