RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

COTPA-2003 बक्सर डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

बक्सर/बिहार 05 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में COTPA-2003 का प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक एवं वीर कुंवर सिंह सेतु/दलसागर टॉल प्लाजा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त संबोधन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
त्रि-स्तरीय छापामार दस्ता एवं अन्य सरकारी पदाधिकारियों हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन किया गया। जिसमें तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के कार्यक्रम पदाधिकारी ने राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत COTPA-2003 की विभिन्न धाराओ के बारे में विस्तार से बताया। ज़िला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। इस अभियान को सफल करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करनी चाहिए। हम सभी लोगों को समाज के बीच जाकर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करना होगा।
जिला स्तर/अनुमंडल स्तर/प्रखंड स्तर पर छापामारी दल का गठन किया गया है। जिसे नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना करने को कहा गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को सभी शिक्षण संस्थानो को धूम्रपान से होने वाली हानियों के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया।
चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों के संयुक्त संबोधन:- जिला पदाधिकारी ने परिवहन विभाग एवं खनन विभाग को निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिनियुक्ति को ऑर्डिनेटर, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कार्य एवं कर्तव्य के बारे में बताया गया।नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेक पोस्टों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति 24×7 की जाएंगी। सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी/को ऑर्डिनेटर एवं पुलिस पदाधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करें।

Related posts

बिहार के राज्यपाल ने बिहार प्रमंडल डाक विभाग द्वारा जारी प्रभु श्री राम मंदिर पर विशेष आवरण का किया विमोचन।

rktvnews

अगले दशहरा आयेगी शाहिद कपूर की फिल्म “देवा”।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे।

rktvnews

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन की कार्य-समिति तथा अन्य समितियों का हुआ पुनर्गठन।

rktvnews

टैरिफ और वैश्विक व्यापार में परिवर्तन।

rktvnews

Leave a Comment