RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बीत रहे दर्द का बदला देश की जनता 2024 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाकर खुद ब खुद लेंगी:प्रमोद दुबे

प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे

चतरा/झारखण्ड 03 सितंबर। आज चतरा जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने देश में बढ़ती मंहगाई को भाजपा की सरकार को ठहराते हुए कहा की केन्द्र की सरकार अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बना रही है।
वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पिछले 9 सालों में केंद्र की सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर करोड़ों लोगों को लुटा हैं। उज्जवला योजना के तहत भी भारी लूट की गई है। प्रमोद दुबे ने कहा की 2014 की तुलना में आज रसोई गैस की कीमत दुगने से भी ज्यादा हो गई है।
देश की जनता इससे हलकान है और जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है जनता अपने पर बीत रहे दर्द को याद कर रही है जिसका इलाज वो 2024 के चुनाव में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाकर खुद ब खुद करेंगी।उन्होंने घरेलू रसोई गैस की कीमतों पर 200 रुपए की छूट को भी सत्ता जाने का डर और चुनावी स्टंट बताया।
आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह चतरा जिला प्रभारी बिनोद कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक,महासचिव राजवीर, मो के कौशर, नगर अध्यक्ष संतोष केशरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अंबेडकर,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह,गुड्डू आलम,जुबैर खान, रामाकांत सिन्हा,संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

भीमराव अंबेडकर और आज: विचारों का आईना या प्रतीकों का प्रदर्शन?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद।

rktvnews

दरभंगा: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने ऑन द स्पॉट कई मामलों किया निष्पादन।

rktvnews

पटना:”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय एन. टी. रामराव पर स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment