RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

नई दिल्ली/03 सितंबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 और 5 सितंबर, 2023 को राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे जयपुर, कोटा और टोंक जाएंगे।
इस दौरे के लिए उपराष्ट्रपति 4 सितंबर, 2023 को अपने विशेष विमान द्वारा दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहाँ महारानी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में “राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर शिक्षकों-छात्राओं से संवाद करेंगे।
जयपुर से उपराष्ट्रपति टोंक पहुंचेंगे जहां वे डिग्गी में श्री कल्याण रायजी मंदिर में दर्शन करेंगे।
तत्पश्चात उपराष्ट्रपति कोटा जायेंगे जहां वे केंद्र, राज्य सरकारों तथा अन्य सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत्त कर्मयोगियों के गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे कोटा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे तथा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्रों-शिक्षकों से भी संवाद करेंगे।
उपराष्ट्रपति के कोटा कार्यक्रमों के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष और कोटा के सांसद, ओम बिरला तथा केंद्रीय कोयला, इस्पात और संसदीय कार्य मंत्री, प्रहलाद जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे 33.65%  मत पड़े।

rktvnews

भोजपुर”लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान” के तहत् जीविका दीदीयों के साथ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

Leave a Comment