RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 1 सितंबर। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का आमजन में खास क्रेज देखने को मिल रहा है। महिलाओं की भीड़ शिविरों में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में लगे 9 शिविरों में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का निशुल्क वितरण किया गया। जिले में अब तक 28 हजार 684 निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है जबकि पूरे प्रदेश में 10.50 लाख से अधिक स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है।
डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के लाभार्थियों को 19.50 करोड़ से अधिक की राशि ई-वॉलेट के माध्यम से हस्तानांतरित की जा चुकी है। शुक्रवार को जिला पूरे प्रदेश में स्मार्टफोन वितरण में 9वें स्थान पर रहा। जंक्शन स्थित सामुदायिक केंद्र शिविर में परमजीत कौर जो की बुढ़ापे के कारण चलने में अक्षम है को सूचना मिलने पर डॉ. केंद्र प्रताप और प्रोग्रामर सतवीर सिंह ने उनके व्हीकल के पास में ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर स्मार्टफोन का वितरण किया।
जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्रवण तंवर, जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक तरुण विजय, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, पार्षद मनोज बड़सीवाल इत्यादि द्वारा लाभार्थियों को जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन शिविर में स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हनुमानगढ़ के नगर परिषद स्थित शिविर में 145, सामुदायिक केंद्र में 331, अंबेडकर भवन में 282, नोहर स्थित पुरानी नगर पालिका शिविर में 357, रावतसर में 242, संगरिया में 235, टिब्बी में 213, पीलीबंगा में 332, भादरा में 266 स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
अब तक जिले में कुल 28 हजार 684 स्मार्टफोन का वितरण किया गया है, जिसमें से हनुमानगढ़ में स्थित नगर परिषद शिविर में 3446, सामुदायिक केंद्र स्थित शिविर में 3384, अंबेडकर भवन स्थित शिविर में 3831, नोहर स्थित शिविर में 4035, रावतसर स्थित शिविर में 2978, संगरिया स्थित शिविर में 2652, टिब्बी स्थित शिविर में 2659, पीलीबंगा स्थित शिविर में 3215, भादरा स्थित शिविर में 2484 स्मार्टफोन का वितरण किया गया ।

Related posts

वाराणसी:हिंदी भारत मां की बिंदी है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नारनौल:डॉक्टर के हड़ताल के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में 135 डॉक्टरों को तैनाती!किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से नही रहने दिया जाएगा वंचित : सिविल सर्जन

rktvnews

मोदीशाही : नाकामियों के लिए अब युद्घ की ओट

rktvnews

भोजपुर:श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक हाउसिंग कॉलोनी चंदवा में।

rktvnews

Leave a Comment