RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया दोनों ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 01 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम./वी.वी.पैट. वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम./वी.वी.पैट. वेयर हाउस के तीनों तलों पर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का अवलोकन किया गया।
वही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम./वी.वी.पैट. वेयर हाउस के अंदर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति तथा ऊपरी दो तलों पर
रखे गए ई.वी.एम. का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,वही, जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, बासपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

निराधार घोषणाओं पर ताली बजाती जनता-निराला

rktvnews

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गयाना के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

महंत महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment