RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 30 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान शिव, मां नर्मदा और श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री चौहान ने क्षेत्र वासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत की। मुख्यमंत्री चौहान ग्रामवासियों से भी मिले। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया शिवराज सिंह चौहान को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर राखियां बांधीं। लाडली बहनें अपने बीच भैया शिवराज सिंह चौहान को पाकर बहुत खुश हो गईं। बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया। लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री चौहान से कहा कि आपने लाड़ली बहना योजना शुरू कर बहनों का मान बढ़ाया है। इससे हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो रही है। तीज त्यौहार सहित अनेक शुभकार्यों में लाड़ली बहना की राशि उपयोग में आ रही है। इस अवसर लाड़ली बहनों में कंचन कीर, अनीषा बाई, कविता बाई, संगीता बाई,कौशल्या कीर और कांताबाई आदि अनेक लाड़ली बहनें शामिल थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। जरूरत मंदों को आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इसके पूर्व स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थीं।

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी अनिल राय की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी।

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक!स्मार्टफोन एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की समीक्षा कर दिए निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने एआईआईए के सहयोग से नई दिल्ली में अस्थि मर्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

केंद्र ने व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़े चेन रिटेलरों और प्रोसेसरों के लिए गेहूं स्टॉक सीमा में संशोधन किया।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर कुलपति और कुलसचिव को दी गई बधाई।

rktvnews

Leave a Comment