RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

दिए गए राशि का सदुपयोग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सफल बनाना लक्ष्य:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अगस्त।स्थानीय चंदवा के एक रिसॉर्ट में राज्य स्वास्थ्य समिति,बिहार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत भोजपुर जिला स्वास्थ्य विभाग के एक्शन प्लान से संबंधित एक कार्यशाला, एसीएमओ भोजपुर डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्ष 2024_ 25 एवं 2025_ 26 के संभावित जिला स्वास्थ्य विभाग का भावी बजट तैयार करने के कार्यशाला में विचार विमर्श तथा प्रशिक्षण हुए।
डॉ सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु अनेक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाती है जिसके तहत एक बजट फंड दिया जाता है। सभी मिलकर एक सुव्यवस्थित बजट तैयार करें जिससे सारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम पूर्णत: सफल हो और हर कार्यक्रम के लिए दिए गए राशि का उचित सदुपयोग हो।कार्यक्रम में बजट के बारे में विशेष चर्चा डैम अश्विनी जी ,डीपीएम रवि जी, डीएमएनइ धनंजय तथा मोदी जी ,डीसीएम विनीत कुमार ने विस्तार से बताया। कार्यशाला में डीआईओ डॉ संजय कुमार सिन्हा, एनसीडीओ डॉ प्रवीण कुमार , प्रभारी सीडीओ डॉ अहमद के साथ हर सीएचसी के अस्पताल प्रबंधक, बीसीएम, बीएचएम, डाटा ऑपरेटर तथा कार्यालय लिपिगण शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: फिल्म के माध्यम से बाल विवाह,तस्करी और शोषण के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया।

rktvnews

गिरफ्तार वारंटी गये जेल।

rktvnews

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: विशेष प्रेक्षक (निर्वाचन सूची) नजमुल होदा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment