RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा व तीन गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अपराधियों संग पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव एवं बरामद,हथियार,कारतूस ,मोबाइल व रुपए

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 29 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बालू लोड करने के लिए आ रहे एक ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के सेवरही थाना के धुरिया इमलिया गांव के अफजल अंसारी द्वारा सङक जाम के दौरान छोटकी बाबुरा पुल के पास पिस्तौल दिखाकर मोबाइल, रुपया, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस छीन लेने के संबंध में बङहरा थाना में कांड संख्या 82/23 दिनांक 12/2/2023 दर्ज कराया गया था। इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में बड़हरा थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल की गठित टीम ने उक्त कांड के वंचित तीन अभियुक्तों को छोटकी बबुरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं ₹700 नगद बरामद किया।

Related posts

चतरा:पत्थलगडा प्रखण्ड से 22 किलोमिटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मेराल में विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी में रंगोली और दीपोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

आजमगढ़:कर्तव्यों के प्रति आस्था है,तो मुश्किलों में भी रास्ता है:अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे,विनोद कुमार शुक्ल

rktvnews

बक्सर:डीएम की सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल कलराज मिश्र ने ‘वृक्ष मित्र सम्मान’ प्रदान किए।

rktvnews

गोपालगंज:लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment