RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

बक्सर/बिहार 22 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा डीजल अनुदान के संबंध में अद्यतन जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त बक्सर को उक्त के संबंध में समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि बक्सर जिला में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी किसानों के लिए आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध रहें। किसानों को उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा के क्रम में भौतिक सत्यापन एवं ई केवाईसी के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि किसानों के हित के लिए संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी किसानों को मिले। लघु जल संसाधन के अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन ने नलकूपो की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी दी। सभी बंद पड़े नलकूपों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया।
हर खेत को पानी योजना की समीक्षा की गई एवं योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 12 फ़रवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

चतरा:आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

विभिषण शरणागत लक्ष्मण शक्ति कुम्भकरण वध।

rktvnews

21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्र और अरुणाचल एवं सिक्किम के 92 विधानसभा क्षेत्र 19 अप्रैल, 2024 को मतदान के लिए तैयार।

rktvnews

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

rktvnews

Leave a Comment