RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 21 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज उपायुक्त कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को समय पर आमजन के कार्य करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एक प्रार्थी ने बताया कि उसकी जमीन को पोर्टल पर पंचायत की जमीन दर्शाया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को जमीन से जुड़ी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से राशनकार्ड से संबंधित, जिला समाज कल्याण विभाग से पेंशन, जिला विकास एवं पंचायत विभाग से अतिक्रमण हटाने व नगरपरिषद से सफाई न होने से संबंधित शिकायतें थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वह आवेदक की समस्या के निदान को प्राथमिकता से लें। उन्होंने कहा कि आवेदक के आवेदन में किसी प्रकार की कमी है तो उसको पूर्ण जानकारी दें ताकि वह उसे कमी को दूर कर करवा कर कार्य को करवा सके। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सहायता से जहां उनका काम बन जाता है वहीं दूसरी ओर सरकार व प्रशासन के बीच की कड़ी और मजबूत होती है। अधिकारियों का दायित्व बनता है कि विशेष रूचि लेकर आमजन की समस्याओं को निदान करें।

Related posts

8 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

नारनौल:गर्मी को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

भोजपुर : चौथी पुण्य तिथि पर याद किये गये शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार! पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment