RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जगजीवन कॉलेज आरा में चलाया गया विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अगस्त।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर द्वारा हर्ष एवं उल्लास के माहौल में सदस्यता अभियान का विधिवत उद्घाटन जगजीवन महाविद्यालय में दीप प्रज्ज्वलित एवं विवेकानंद और माँ शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सदस्यता ग्रहण किया..
मौके पर उपस्थित प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना काल से ही प्रत्येक वर्ष अपने ध्येय मंत्र ज्ञान शील एकता के साथ अगस्त माह में सदस्यता अभियान चलाती है। इस बार तीन चरणों में सदस्यता अभियान चली जिसका आज तीसरा चरण चल रहा है।महाविद्यालयीन सदस्यता 21 अगस्त से 29 अगस्त तक चेलगी. जिसमे छात्रों को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ने का मौका मिलेगा।मौके पर उपस्थित जिला सदस्यता प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि संगठन हमेशा समाज, राष्ट्र और छात्र हित में कार्य करती।महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करती हैं।
नगर सदस्यता प्रमुख आदित्य सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र सर्वोपरि का भाव रखकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के शैक्षिक परिवार की अवधारणा पर दृढ़ विश्वास रखकर दलगत राजनीत से अलग संस्कारित छात्र शक्ति का निर्माण कर देश और समाज को सशक्त बनाती है। होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों में अपनी भूमिका पूर्ण कर रहे हैं और इन्हीं सैद्धांतिक भूमिका के साथ परिषद 1949 से निरंतर अपना कार्य कर रही है वही प्रदेश से अंकिता राज ने बताया कि समाज में परिषद की पहचान भी रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ विविध आंदोलन प्रकल्प के परिचालन करने वाली संस्था है।धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष शिवेश उपाध्याय ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चंदन कुमार ,नगर मंत्री अक्षत पांडेय, खुशी कुमारी ,अंजलि कुमारी,जिला एसएफएस प्रमुख अनूप सिंह, सागर दिग्विजय, निखिल, राहुल, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

FSSAI ने एफबीओ को फलों के रस के लेबल और विज्ञापन से शत-प्रतिशत फलों के रस होने संबंधी दावे को हटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:नायब तहसीलदार अनीता गुप्ता के दुखद निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद को पहुंचे रघुपति यादव,बचाई जान।

rktvnews

Leave a Comment