RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डीसी ने जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों की ली बैठक!राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को आयुष के प्रति जागरूक किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 21 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी मोनिका गुप्ता ने आयुष गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए सोसायटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि आयुष गतिविधियों को बढ़ाया जाए तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को आयुष के प्रति जागरूक किया जाए व संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में लोगों को बताया जाए। उन्होंने आयुष विभाग में रिक्त पड़े पदों को जिला आयुष सोसायटी के माध्यम से भरने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अजीत सिंह यादव ने उपस्थित सभी कमेटी सदस्यों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग की ओर से चलाई जा रही आयुष गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, लोक निर्माण विभाग से जितेंद्र कुमार, आयुष विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि बाला, डॉ रविंद्र सेन, पंचायती राज विभाग से सुनील कुमार व जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से यशवंत सिंह मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:गुरु पूर्णिमा पर श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के समापन पर निकली शोभायात्रा।

rktvnews

9 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उमरिया:आरोह 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा समग्र प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:अग्नि सुरक्षा कार्ययोजना क्रियान्वयन निगरानी समिति की बैठक में किए गए अहम् फैसले।

rktvnews

डॉ उमेश चंद्र सिन्हा ने दत्तक बच्चों को किया सहयोग।

rktvnews

पटना मेट्रो स्टेशन पर लगेगा सोलर एनर्जी पैनल।

rktvnews

Leave a Comment