RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल/ मध्यप्रदेश 21 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास सभाकक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की पुण्य-तिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्री गौर के योगदान का स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि- “सेवा और समर्पण के पर्याय, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल गौर को श्रमिकों व कमजोर वर्ग के उत्थान और मध्यप्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सदैव याद रखा जाएगा। एक आदर्श कार्यकर्ता के रूप में उनका प्रेरक व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है।”
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर का जन्म 2 जून, 1930 को नौगीर ग्राम, प्रतापगढ़ ज़िला (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे भारतीय मज़दूर संघ’ के संस्थापक सदस्य थे। स्व. गौर पहली बार 1974 में भोपाल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय विधायक चुने गये थे। स्व गौर वर्ष 1977 से वर्ष 2003 तक से गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधान सभा चुनाव जीतते रहे। स्व गौर का 21 अगस्त 2019 को निधन हुआ।

Related posts

उमरिया:खुशियों की दास्तां: बुजुर्गों और हितग्राहियों के चेहरे पर आई मुस्कान।

rktvnews

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार।

rktvnews

रामाधार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण द्वारा जिले में चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा निर्वाची पदाधिकारी ने किया महाराजा कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण उपचुनाव कराने हेतु 23 कोषांगो का किया गया गठन।

rktvnews

Leave a Comment