RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

बागपत/उत्तर प्रदेश 19अगस्त। जनपद बागपत के बेरोजगार युवको एवं युवतियों को विभिन्न कम्पनियो / अधिष्ठानो में नियोजित कराकर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक: 23 अगस्त 2023 को स्थान दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि डा० सत्यपाल सिंह सांसद होगे। जिसकी रूपरेखा तैयार करने एवं समस्त तैयारियो हेतु जिलाधिकारी बागपत ने एक संचालन समिति का गठन किया है। मेला प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है। समिति के सदस्य सचिव विपिन कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया कि मेले में प्रतिष्ठित लगभग 25 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर 1500 बेरोजगारो को रोजगार देगी। मेले का समय प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे निर्धारित किया गया है जिसमें लगभग 2500 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। आई०टी०आई० के प्रधानाचार्य नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि वृहद रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आई०टी०आई० तथा कौशल विकास के समन्वय से आयोजित होगा जिसमें 10वी से स्नातक एवं आई०टी०आई० / कौशल विकास तथा पालीटेक्निक डिप्लोमा पास 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी अपने 03 फोटो 03 बायोडाटा एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

Related posts

बिहार सरस मेला:शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा और स्वाद के कद्रदान सरस मेला में कर रहे खूब खरीदारी।

rktvnews

प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं का किया जाएगा निवारण : जयकुमारी देवी

rktvnews

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसे की वापसी को ले होने वाले सम्मेलन हेतु किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर: आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण : पूनम सिंह

rktvnews

Leave a Comment