RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

शहीद सब इंस्पेक्टर स्व. अमित तिवारी के घर तोलरा पहुंचे आयुक्त एवं आईजी‌, परिवारजनों को बंधाया ढांढस।

पलामू/झारखण्ड 19 अगस्त।आयुक्त मनोज जायसवाल एवं पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव निवासी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्व. अमित तिवारी के घर शुक्रवार को पहुंचकर, उनके पिता देवेन्द्र तिवारी, बाबा राजदेव तिवारी एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और शहीद को नमन किया। परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विपत्ति की इस घड़ी से उबरने एवं धैर्य से काम लेने के लिए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। परिवारजनों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर हर संभव मदद पहुंचाई जायेगी। उन्होंने शहीद के पत्नी एवं बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली और उनके लिए सरकारी नौकरी हेतु पहल करने एवं प्रशासनिक प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया। आयुक्त एवं आईजी‌ ने कहा कि इस तरह की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है । शहीद के प्रति सरकार एवं प्रशासन ऋणी है। शहीद के परिवारजनों के लिए बेहतर -से-बेहतर कार्य होगा। आयुक्त ने शहीद के घर तक की सड़क की हालात को स्वत: संज्ञान में लिया और इसे दुरुस्त करने को लेकर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के जीएम से दुरभाष पर बात की। उन्होंने सीएसआर के तहत तत्काल सड़क दुरूस्त करने की बातें कही।
विदित हो कि पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी चाईबासा में पदस्थापित रहकर 14 अगस्त की रात वहां नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गये। वे 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

Related posts

भोजपुर:नेशनल न्यू बोर्न (नवजात शिशु)सप्ताह उपलक्ष में जागरूकता रैली निकाली गई।

rktvnews

भोजपुर: लोकतंत्र का गला घोट रहें सत्ताधारी,खुलकर खेल रहें राजनीति का गंदा खेल: आलोक रंजन

rktvnews

विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी जोर-शोर से,आरा में 8 मई को होगा साइकिल रैली और झंडोतोलन का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:“हिम्मत से भरे हैं, पराक्रम से परे हैं, मध्य प्रदेश पुलिस के मजबूत कदम हर मुसीबत से बड़े हैं” -मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment