RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु आगामी 20 सितंबर से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान को ले बैठक।

रोहतास/ बिहार 18 अगस्त।फाइलेरिया के उन्मूलन को लेकर आगामी 20 सितंबर से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर आज सासाराम समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर केएन तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। बैठक में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडल अस्पताल के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एचएम, बीएचएम, बीसीएम डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य लोग शामिल हुए।
सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आगामी 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। सर्वजन दवा सेवन अभियान का सफल संचालन में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार का अभियान हर बार की अभियान से काफी अलग है। इसलिए दवा सेवन कराने में कई समस्याएं भी सामने आ सकती है। इस समस्याओं को दूर करने को लेकर जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें अभियान को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयारी करनी है। साथ ही सभी विभागों से किस तरह से सहयोग लिया जाए उस पर भी विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

अशाकर्मी की जल्द होगी ट्रेनिंग

बैठक में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आशा कर्मियों की अहम भूमिका होती है और आशाकर्मी हड़ताल समाप्ति के बाद पूरी तरह से कार्य में लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को दवा खिलाने को लेकर जल्द ही जिलास्तर से लेकर प्रखंडस्तर तक आशा कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने संबधित अधिकारियों को जिलास्तर मास्टर ट्रेनिंग देने के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रैनिंग के बाद सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी प्रखण्ड में सभी आशाकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

माइक्रो प्लान की दी गई जानकारी

वही बैठक में मौजूद डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अरुण कुमार ने वहां मौजूद लोगों को फाइलेरिया के बारे में विस्तृत से जानकारी दिया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान, रैपिड रिस्पांस टीम के बारे में भी विस्तृत से जानकारी प्रदान किया गया। वही पिरामल स्वास्थ्य के अभिषेक कुमार सिंह ने एमडीए अभियान के दौरान खिलाई जाने वाली दवाइयों का डेली रिपोर्ट करने की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दवा सेवन कर चुके व्यक्तियों का डेली व ससमय रिपोर्टिंग जरूरी है और यह रिपोर्टिंग मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। पीसीआई इंडिया के अमरेश कुमार द्वारा जीविका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया गया। बैठक में डीपीएम अजय कुमार सिंह, डीआईओ आरकेपी साहू, डीपीओ आईसीडीएस रश्मि रंजन, सीडीओ डॉ राकेश कुमार, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अमित कुमार, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जयप्रकाश गौतम, डीएस डॉ श्री भगवान, डीसीएम चंदा कुमारी, पीसीआई इंडिया के डीएमसी विशाल कुमार चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

नारनौल:अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भारतीय मुसलमानों की आवाज़ बने : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

भोजपुर: आरा के जगजीवन कॉलेज में विश्व एथेलेटिक्स दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:अंचल चिनियाँ के राजस्व उप निरीक्षक पर की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दुबई में अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment